Dr. Strange in the Multiverse of Madness (6 मई 2022)
जब मार्वल ने स्पाइडरमैन नो वे होम के पोस्ट क्रेडिट सीन में डॉक्टर स्ट्रेंज का ट्रेलर डाला तो मार्बल फैन की खुशी सातवें आसमान पर पहुंची थी। डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स आफ मडनेस मूवी 6 मई 2022 को रिलीज होगी ।
यह मूवी 2016 में आई डॉक्टर स्ट्रेंज मूवी की सिक्वल मूवी होने वाली है जिसमें मुख्य किरदार डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप मे Benedict Cumberbatch , वांडा के रूप में एलिजाबेथ ओल्सन नजर आने वाली है और बात तो यहां तक आ चुकी है कि डॉक्टर स्ट्रेंज जिन मल्टीवर्स में जा रहे हैं उनमें से एक मल्टीवर्स मे आयरन मेन का किरदार टोम क्रूज निभाएंगे।
Thor: Love and Thunder (8 जुलाई 2022)
हमारी लिस्ट में मार्बल की अगली मूवी का नाम है थोर लव एंड थंडर यह मूवी 8 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली जिसका फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
यह मूवी थोर की चौथी मूवी होगी जिसमें मुख्य किरदार के रूप में हमें क्रिस हेम्सवर्थ थोर के रूप में जो की मूवी की हीरो है और विलेन के रूप में हमें क्रिश्चियन बेल जिन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की बैटमैन ट्रायलोजी मे बैटमैन का किरदार निभाया है वह इस मूवी में मेन विलेन Gorr The God Butcher का किरदार निभा रहे है।
Black Panther Wakanda Forever (11 नवंबर 2022)
ब्लैक पैंथर जिस किरदार को कोई जानता तक नहीं था मार्बल की मूवीस में यह किरदार पहली बार कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर में दिखाई दिया था जिसे Chadwick Boseman ने निभाया था फिर इसके बाद इनकी खुद की एक अलग मूवी ब्लैक पैंथर आई जिस ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करी और ब्लैक पैंथर को अपना एक अलग नाम दिया दोनों ही फिल्मों में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाने वाले अभिनेता Chadwick Boseman का 2020 में कैंसर से दुखत पूर्ण निधन हो गया ब्लैक पैंथर की दूसरी मूवी है ब्लैक पैंथर वाकांडा फॉरएवर अब देखना यह रहेगा कि इस मूवी में ब्लैक पैंथर का किरदार कौन निभाएगा क्योंकि अभी मूवीस के क्रिएटर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है अभी बस इसकी रिलीज डेट पता है जो कि 11 नवंबर 2022 है।
The Guardians of the Galaxy Vol. 3 (5 मई 2023)
2014 में आई मार्बल की गारडीयन ऑफ़ द गैलेक्सी जिसमें हमें स्टार लॉर्ड, गमोरा, ग्रुट, रॉकेट, योंडू, जेसे कैरेक्टर को दिखाया गया यह सब कैरेक्टर गैलेक्सी में जाकर अलग-अलग प्रकार से अपना रोमांचक सफर तय करते हैं और सफर करते-करते पैसे कमाने की भी सोचते हैं इस मूवी के 2 पार्ट आ चुके है। इस मूवीस के कैरेक्टर हमें अवेंजर्स एंडगेम में लास्ट टाइम देखे थे ।इस मूवी में हमे एक नया कैरेक्टर एडम ब्लॉक दिखायी देने वाला है जिसके लिये मे बहुत ही ज्यादा उत्साहित हू यह मूवी 5 मई 2023 को रिलीज होने वाली है।
Ant man and the Wasp Quantumania
(23 जुलाई 2023)
स्पाइडर-मैन के बाद एमसीयू के सबसे चुलबुले कैरेक्टर या फिर कहे फनी हीरो और जिनके बिना अवेंजर्स एंडगेम में अवेंजर्स को टाइम ट्रैवल के बारे में पता नहीं चलता। Ant-man की अभी तक 2 मूवी आ चुकी है जिसमें पहली मूवी ह
थी Ant Man और दूसरी मूवी थी Ant Man & The Wasp अब इसकी तीसरी मूवी Ant man & The Wasp Quantumania 23 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दिखाइ जायेगी । इस मूवी के क्रिएटर्स ने इसकी कास्ट को रिलीज कर दिया है जिसमें हमें जोनाथन मेजर भी दिखाई देंगे अगर आप लोगों ने लोकी देखी है तो आपको पता है मैं किस तरफ इशारा कर रहा हूं।
The Marvels (17 फरवरी 2023)
हमारी लिस्ट मे आखिरी मूवी है द मार्वेल्स जोकि 2019 में आई कैप्टन मार्वल की सिक्वल होने वाली है यह मूवी 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। अब हमें देखना यह होगा कि कैप्टन मार्वल हमें अगले कौन से एडवेंचर पर लेकर चलती है।
यह थी MCU 2022-23 की आने वाली कुछ धमाकेदार फिल्में । हम कुछ ही दिनों में MCU की टीवी सीरीज पर भी ब्लॉग बनाने वाले है जिसके बारे में जानकारी मे आगे दे दूंगा । हमारे anime और Manga से related ब्लॉग पड़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
0 Comments